बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा रविवार को गाड़ी के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को कुछ अज्ञात आरोपियों ने उनकी गाड़ी व पास में खड़ी ब्रेजा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मामले का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात आरोपियों ने कार के तोड़े शीशे, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



