Friday, May 29, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअज्ञात बदमाशों ने संविदाकर्मियों को जमकर पीटा व हाथ-पैर बांधकर खेत में...

अज्ञात बदमाशों ने संविदाकर्मियों को जमकर पीटा व हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव करनपुर बिजलीघर उपकेंद्र पर सोमवार की रात कुछ बदमाश घुस आए और उन्होंने ड्यूटी कर रहे दो संविदाकर्मियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। उसके बाद दोनों संविदाकर्मियों के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने दोनों संविदाकर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए। संविदा कर्मियों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित संविदाकर्मी एसएसओ हनी कुमार ने बताया कि सोमवार की रात वह लाइनमैन संजय कुमार के साथ ड्यूटी कर रहे थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाश परिसर में दाखिल हुए और पूछा कि तुम दोनों में से टॉर्च कौन जला रहा था? इसके बाद बदमाशों ने दोनों पर अचानक हमला बोल दिया और उन्हें जमकर पीटा। अज्ञात बदमाशों ने दोनों संविदाकर्मियों के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया और मोबाइल छीने। बदमाशों ने बिजली घर में क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को खोलने की कोशिश की और जाते-जाते दोनों संविदाकर्मियों के मोबाइल वापस किए।
सीओ आकाश प्रताप चौहान का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments