बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवती बुलेट चला रही है और उसके पीछे एक युवक बैठा हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक, युवती को बाइक चलाना सीखा रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर बुलंदशहर के चीता की आईडी पर पोस्ट हुई है। वीडियो में गाना भी लगा हुआ है। गाने में “सिर्फ एक बात कहना चाह रहा हूँ मजा आ रहा मजा बहूत मजा” लाइन बोली जा रही है। स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल के बाद पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। यूपी पुलिस ने मामले में जांच के आदेश दिए है जिसके बाद मामले के संबंध में प्रभारी यातायात को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।



