Monday, April 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरवायरल वीडियो का मामला, बाइक सवार महिला पर शिकंजा कसने में पुलिस...

वायरल वीडियो का मामला, बाइक सवार महिला पर शिकंजा कसने में पुलिस असफल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में युवाओं पर रील बनाने का खुमार इस कदर है कि अब लड़कों के साथ-साथ लड़कियां व महिला भी रील बनाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डाल रही है। नेशनल हाईवे पर बुलेट सवार महिला का हाथ छोड़कर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है जिसे देख स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि यह वीडियो शहर के प्रमुख काला आम चौराहे, दिल्ली रोड और नेशनल हाईवे के बीच का है। रील बनाने की दीवानगी में महिला ने न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई, बल्कि अपने साथ-साथ औरों की जान के साथ भी खिलवाड़ किया। महिला ने ना तो हेलमेट लगाया हुआ है और ना ही किसी यातायात नियमों का पालन किया हुआ है। महिला स्टंट के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल से दोनों हाथ हटा लेती है तो कभी अपने पैरों को ऊपर रखकर लापरवाही से ड्राइविंग करती दिख रही है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस बुलेट मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट नहीं है और नंबर प्लेट की जगह अक्षरों में पुलिस लिखा हुआ है। बुलंदशहर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल तोमर का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला की पहचान कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments