बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। फंदे से लटका शव देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि मृतका महिला के परिजनों ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर के गांव बिहार कासिमाबाद की रहने वाली मृतका महिला महारानी उर्फ प्रियंका ने जिला संभल के चंदौसी क्षेत्र के रहने वाले युवक से वर्ष 2017 में भागकर विवाह किया था। शादी करने के पश्चात दोनों कुछ समय के लिए दिल्ली में रह रहे थे। इसके बाद वह बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में आकर रहने लगे। जहां महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति शराब पीकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता व ससुरालवासी मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करते थे। मृतका महिला अपनी बहन को अपने साथ हुई आपबीती बताती थी। मृतका के पिता ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी के जरिए छोटे बेटी के साथ हुई मारपीट व मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की जानकारी मिलती रहती थी। शनिवार की शाम पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। बेटी की मृत्यु की सूचना मिलते ही वह तुरंत अनूपशहर पहुंचे तो बेटी का शव पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। उन्हें जानकारी हुई की मृतका के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाए मारपीट व प्रताड़ित करने के आरोप
RELATED ARTICLES



