Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरअज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौत


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के कुचेसर मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बैनीपुर निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार रविवार देर शाम पैदल कुचेसर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 और बीबीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरण सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन चालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments