Saturday, November 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: बेटी श्वेता गौतम का यूपी पुलिस में चयन, प्लाटून कमांडर बनकर...

बुलंदशहर: बेटी श्वेता गौतम का यूपी पुलिस में चयन, प्लाटून कमांडर बनकर बढ़ाया जिले का मान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की प्रतिभाशाली बेटी श्वेता गौतम ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिकंदराबाद स्थित जेएसपीजी महाविद्यालय के शिक्षा संकाय (बीएड विभाग) की द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता गौतम का उत्तर प्रदेश पुलिस में प्लाटून कमांडर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से कॉलेज और परिवार में खुशी का माहौल है। श्वेता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने बीएड प्रथम वर्ष में महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया था। अब यूपी पुलिस में महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।
महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष एवं प्रभारी डॉ. गीता शेखावत ने बताया कि श्वेता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। महाविद्यालय की सचिव रचना भटनागर, संरक्षक नितिन भटनागर और प्राचार्य प्रो. केशव जैन ने श्वेता की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। इस अवसर पर डॉ. अलका चौधरी, डॉ. वंदना त्यागी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने श्वेता गौतम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments