बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने रविवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस व तीन अवैध चाकू बरामद हुए है जिनके खिलाफ थानों में चार मुकदमे पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 290 रूपए बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में एक मुकदमा दर्ज है। मादक दृव्य के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 2610 ग्राम गांजा बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में दो मुकदमे पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 759 वाहनों का ई-चालान किया गया और 12,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 47 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 149 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 28 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 02 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर01/06/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
01/06/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
81
RELATED ARTICLES


