Monday, June 1, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: एक बाइक पर 7 लोग बैठकर कर रहे स्टंट, हुआ 21,000...

अनूपशहर: एक बाइक पर 7 लोग बैठकर कर रहे स्टंट, हुआ 21,000 का चालान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में एक मोटरसाइकिल पर 7 लोगों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नाबालिग भी बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बाइक का 21,000 रूपए का चालान कर दिया।
आपको बता दें कि थाना अनूपशहर क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक बाइक पर 7 लोग बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। लापरवाही भरी यह स्टंटबाजी न सिर्फ बाइक सवारों, बल्कि राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बन रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और बाइक का 21,000 रूपए का चालान कर दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments