बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर की पुलिस ने पीड़ित के ऑनलाइन ठगी के 20,000/- रूपए वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
आपको बता दें कि पीड़ित पवन कुमार निवासी गांव मुकैरा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल पर आनलाइन शिकायत की गयी थी जिसमे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सलेमपुर साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के खाते में 20,000/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना सलेमपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
पीड़ित के ऑनलाइन ठगी के 20,000/- रूपए कराए वापस
RELATED ARTICLES


