Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरतालाब में डूबने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

तालाब में डूबने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ईलना में 42 वर्षीय आरिफ सैफी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह रविवार को शौच के लिए गए थे, जिसके बाद से लापता थे। मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाब में उनका शव तैरता देखा। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आरिफ को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा। इसी कारण वह तालाब में गिरकर डूब गए। आरिफ को कई वर्षों से मिर्गी के दौरे आते थे। पानी अधिक होने और दौरा पड़ने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। रविवार से ही परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह शव मिलने पर पूरे गांव में भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। आरिफ की पत्नी दो साल पहले तलाक ले चुकी थी, जिसके बाद से वह अकेले रहते थे। उधर, औरंगाबाद थाना प्रभारी ने इस मामले की कोई सूचना मिलने से साफ इन्कार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments