Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरबुलंदशहर: ट्रैक्टर धीरे चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, ठेला संचालक को...

बुलंदशहर: ट्रैक्टर धीरे चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, ठेला संचालक को लाठी-डंडों से पीटा व सिर फोड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरोरा क्षेत्र में ट्रैक्टर को धीरे चलाने की नसीहत देना छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ट्रैक्टर सवार युवक ने अपने तीन भाइयों को बुलाकर ठेला संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में ठेला संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपियों ने उसका ठेला भी तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, नरोरा क्षेत्र के गोपालपुरी खादर निवासी महेंद्र सिंह रविवार शाम गांधी घाट से अपना ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आधा मील के पास सत्यवीर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर लेकर आया। महेंद्र सिंह ने उसे ट्रैक्टर धीरे चलाने के लिए कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद सत्यवीर ने अपने भाई चंद्रपाल, रामकिशोर और ओमपाल को भी मौके पर बुला लिया। चारों ने मिलकर महेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और आरोपियों ने उनका ठेला भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments