Monday, December 1, 2025
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरसमय रहते रेबीज का इंजेक्शन न लगने से नौ वर्षीय बच्चे की...

समय रहते रेबीज का इंजेक्शन न लगने से नौ वर्षीय बच्चे की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी नौ वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने का परिजनों को पता नहीं चल सका जिसके बाद बच्चा पानी से डरने लगा और कुत्ते जैसी हरकत करने लगा था। समय से रेबीज का इंजेक्शन न लगने से रविवार को उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
आपको बता दें कि गांव सुरजावली निवासी विष्णु ने बताया कि तीन दिन पहले सत्यदेव को बुखार आया था जिसके बाद गांव के चिकित्सालय से ही बच्चे की दवा ली गई थी। समय बीतने के साथ-साथ रेबीज के लक्षण बढ़ने लगे। हालत काफी बिगड़ने पर परिजन बच्चे को अलीगढ़ ले गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अर्बन अस्पताल में चिकित्सक ने नौ वर्षीय सत्यदेव को देखते ही रेबीज से ग्रसित बताया और बताया कि इसका कोई इलाज नहीं हैं। इसके बाद चिकित्सक की सलाह पर परिजन बच्चे को उपचार के लिए भरतपुर ले गए, लेकिन देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह विष्णु का इकलौता बेटा था। अब उनकी दो बेटियां हैं। बच्चे के मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments