बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में युवक की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा किया और पुलिस से युवक को जल्द तलाशने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार और अजय साझेदारी में एक अस्पताल चला रहे थे। इसी दौरान दोनों साझेदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कृष्ण कुमार लापता हो गए।युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने खानपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया और कृष्ण कुमार की जल्द बरामदगी की मांग उठाई। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खानपुर पर गुमशुदगी दर्ज है । गुमशुदा के परिजन थाने पर आये थे जिन्हे समझाबुझाकर भेज दिया गया है । गुमशुदा की तलाश की जा रही है।
खानपुर: युवक की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा, ग्रामीणों में आक्रोश
RELATED ARTICLES


