बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर नगर पालिका क्षेत्र में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा में खुर्जा रोड से कोमल सिंह के मकान तक सीसी रोड और एल टाइप नाली का निर्माण कराया जाएगा। 70 मीटर लंबे इस निर्माण कार्य पर 80.44 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क और नाली का निर्माण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी और अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया है।
शिकारपुर: 80.44 लाख रूपए की लागत से होगा सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य
RELATED ARTICLES


