बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक मोटरसाइकिल व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त विक्रमादित्य पुत्र रामखिलाड़ी निवासी नेहरूपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
0
106
Previous article
RELATED ARTICLES


