Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर का गिरने लगा पारा, बढ़ रही सर्दी

बुलंदशहर का गिरने लगा पारा, बढ़ रही सर्दी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मौसम में हो रहे बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है। बुलंदशहर जनपद का अधिकतम तापमान रविवार को 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय तापमान में आई गिरावट से सर्द हवाएं चल रही है। हालांकि दोपहर को धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी बहुत ठंड से राहत मिल रही है। उम्मीद है कि तापमान में अभी और गिरावट दर्ज होगी।
जनपद बुलंदशहर में रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। हालांकि दोपहर के समय निकलने वाले तेज धूप से लोगों को सर्दी से थोड़े राहत मिलती दिख रही है। तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज की जाएगी। कड़ाके के सर्दी में तो सूर्य देवता के दर्शन भी मुश्किल हो जाते हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments