बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव नगला खुशहालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर सरेराह गोली चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित तरुण ने स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों पर पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से एक राउंड गोली चलाई गई, जिसमें तरुण बाल-बाल बच गया।
पीड़ित के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो सवार युवक वहां पहुंचे और उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली लगने से वह बच गया और उसकी जान सुरक्षित रही। घटना के दौरान का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा हो रही है।
वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित के आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
पुरानी रंजिश में युवक पर सरेराह फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों पर लगाए आरोप
RELATED ARTICLES


