बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस की मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचा, कारतूस व नकदी बरामद हुई है।
आपको बता दें कि थाना सिकन्द्राबाद पुलिस एक अभिसूचना के आधार पर शनिवार को सिरोधन रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर बदमाश भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेर लिया गया। स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निसार उर्फ शेरू उर्फ भिंडी पुत्र नवाब निवासी ग्राम सिरोधन थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


