बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस की अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरों के साथ शनिवार के देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में अपने करने साथी के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी नवनीत चिकारा आदतन शातिर किस्म का अंतर्जनपदीय कुख्यात अपराधी हैं जो शराब पीकर शौकिया तौर पर अपराध करता है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 12 नवंबर 2025 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति से स्विफ्ट डिजायर कार लूटने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं- 1086/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत हैं तथा उक्त बदमाशों द्वारा पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में लूट/हत्या की घटना कारित की गयी है जिसके सम्बंध में दर्जनों अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा में बताया कि थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम शनिवार की देर रात गुलावठी अण्डरपास पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसको रूकने का इशारा किया गया, नहीं रुकी तथा तेजी से काबरा रोड की तरफ भागने लगी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर कोहरे में पेड़ से टकरा गयी अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में अपने एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवनीत चिकारा पुत्र कुशलपाल उर्फ सुरेन्द्र निवासी गांव अधैड़ा थाना परतापुर जनपद मेरठ हाल पता-ग्राम मदनपुर चौकी क्षेत्र खुर्जा जंक्शन थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा मनीष पुत्र गौरीलाल जिन्दल निवासी ग्राम गैझा थाना परतापुर जनपद मेरठ के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो तमंचे 315 बोर मय तीन जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस व एक कार बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, एक बदमाश घायलावस्था में अपने साथी के साथ गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



