बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपनी के रहने वाले 35 वर्षीय घायल सुमेश की मेरठ में उपचार के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। सुमेश की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। 31 अगस्त को बराल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सुमेश घायल हो गया था।
आपको बता दें कि शाहपनी निवासी आरती ने बताया कि उनके पति सुमेश की बाइक में गत 31 अगस्त को बराल रोड पर गलत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सुमेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के निजी अस्पताल आनंद में भर्ती कराया गया। सोमवार की देर रात उपचार के दौरान सुमेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
हादसे में घायल हुए सुमेश की उपचार के दौरान मौत
RELATED ARTICLES


