Wednesday, September 9, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरईख बांधने के रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक से मारपीट के बाद...

ईख बांधने के रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक से मारपीट के बाद दी जान से मारने की धमकी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव थौना में खेत में ईख बांधने के रुपये मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, उसने गांव थौना निवासी एक युवक के खेत में तीन बार ईख बांधी थी। इसके बदले मिलने वाले रुपये मांगने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने दोबारा अपने मेहनताने के रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि मारपीट और धमकी के बाद पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला और सीधे थाना खानपुर पहुंचा। यहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई और अपने रुपये दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments