बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव गंगरौल निवासी 45 वर्षीय मनीष की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अचानक हुई उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पुनीत ने बताया कि उनका भाई 45 वर्षीय मनीष ट्रेन से अपडाउन करता था और दिल्ली में ही कार चलता था। गुरुवार को दिल्ली में ही उन्हें अचानक से सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। चिकित्सको ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
45 वर्षीय मनीष की हृदय गति रुकने से हुई मौत
RELATED ARTICLES



