Saturday, November 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरछेडछाड व मारपीट के 06 आरोपियों को 03-03 वर्ष का कारावास व...

छेडछाड व मारपीट के 06 आरोपियों को 03-03 वर्ष का कारावास व 23500/- रुपये से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर छेडछाड व मारपीट के 06 आरोपियों को 03-03 वर्ष का कारावास व 23500/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्तगण 1. डॉ0 भगवान पुत्र छत्रपाल 2. नरेन्द्र पुत्र भगवान 3. प्रमोद पुत्र रामगोपाल 4. प्रवीन पुत्र रामगोपाल 5. जितेन्द्र उर्फ जीता पुत्र रोशनलाल 6. विकुल उर्फ गिरीश उर्फ डुक्कु पुत्र मनवीर निवासीगण ग्राम महुआखेड़ा थाना पहासु जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2017 में वादी की नाबालिग पुत्री के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने की दुस्साहसिक घटना कारित की थी। इस संबंध में 17 फरवरी 2017 को थाना पहासु पर मुअसं-41/2017 147,148,323,354,504,536,452,307 भादवि व 3 (1) (10) एससीएसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा 31 मई 20217 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 27 नवंबर 2026 को न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा तृतीय (न्यायालय स्पे० एससीएसटी एक्ट जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर उपरोक्त अभियुक्तगण को 03-03 वर्ष का कारावास व 23500/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक विपल कुमार राघव, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का० संदीप कुमार, म०है0का0 अंजू सिंह व कोर्ट मोहर्रिर है० का0 मनोज प्रजापति का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments