बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव जाडौल में एक युवक ने नशे में धुत होकर बीयर ठेके पर हंगामा कर दिया। ठेका संचालक को धमकी देने के साथ ही वहां मौजूद ग्राहकों से भी अभद्रता की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। आपको बता दें कि थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवक की पहचान अंकुर के रूप में हुई है जो शराब के नशे में ठेके पर पहुंचा था। नशे की हालत में उसने पहले ग्राहकों से बदसलूकी की और फिर ठेका संचालक को धमकाने लगा। स्थानीय लोगों ने इस हंगामे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है।
नशे में धुत युवक ने ठेका संचालक को दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
0
130
RELATED ARTICLES


