बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर पुलिस ने सोमवार को शिवम वर्मा की हत्या का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त चार को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे पुलिस को आलाकत्ल तमंचा व घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक शिवम वर्ष-2024 में आरोपी विक्की गुप्ता की पत्नी को अपने साथ भगा ले गया था। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस द्वारा विक्की की पत्नी को बरामद कर लिया गया था, लेकिन मृतक शिवम उसकी पत्नी से मिलने आता रहता था। इसी बात से से क्षुब्द्ध होकर विक्की ने अपने साथियो के साथ मिलकर शिवम की हत्या की योजना बनायी तथा हत्या करने के बदले तीन लाख रुपये तय किये। 15 नवंबर 2025 को मृतक दिल्ली से आया था जिसको विक्की गुप्ता ने भूड चौराहे पर शराब पीते हुए देख लिया तथा इसकी सूचना अपने साथियों को दे दी जिनके द्वारा मृतक शिवम को अपनी गाडी बैठाकर आरोपी दिलशाद के घर पर गांव भाईपुरा ले गये तथा उसके साथ मारपीट की गयी। इसके बाद रात में शिवम को थाना शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत खुर्जा-शिकारपुर रोड पर काली नदी पुल पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके शव को काली नदी मे फैक दिया। हत्या के बाद आरोपी विक्की गुप्ता ने अपने साथियो को 2.10 लाख रुपये दे दिये थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 21 नवंबर 2025 को थाना शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव बादशाहपुर पचगई मे काली नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसके सम्बन्ध में थाना शिकारपुर पर मुअसं- 457/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा शव की शिनाख्त हेतु जनपद बुलन्दशहर व आसपास के जनपदो तथा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड राज्यो में करीब दो हजार रूपए पम्पलेट वितरित/चस्पा किये गये तथा सैकड़ो सीसीटीवी चैक करते हुए वहां के थानो मे दर्ज गुमशुदगी के बारे जानकारी/सुरागरसी/पतारसी की गयी। पुलिस के अथक प्रयास के फलस्वरुप अज्ञात शव की पहचान शिवम वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी मौ० साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई। थाना शिकारपुर पुलिस की विवेचना में छह आरोपियों के नाम प्रकाश मे आये जिनमे से चार आरोपियों को 28 दिसंबर 2025 को गांव बादशाहपुर पचगई गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता उर्फ बब्लू पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी रामनगर कालोनी मौसमगढ थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, मनीष पुत्र धर्मपाल वत्स निवासी उपरोक्त, राहुल पुत्र जोगेन्द्र उर्फ दुर्योधन निवासी उपरोक्त तथा दिलशाद पुत्र एजाज निवासी भाईपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना शिकारपुर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शिवम वर्मा हत्याकांड: पत्नी को भगा ले जाने व बार-बार मिलने पर की थी हत्या
RELATED ARTICLES



