Tuesday, September 8, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरदो पशु चोर नकदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार

दो पशु चोर नकदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर पुलिस ने दो पशु चोरों को मंगलवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव बड़ौदा बम्बे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 28 हजार रूपए नकद व गन्थनी व एक रस्सा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुन चौधरी पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर की मडैया थाना सलेमपुर बुलन्दशहर तथा विनय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी दनकौर मण्डी श्यामनगर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments