बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की थाना खुर्जा तहसील क्षेत्र में बुधवार की शाम गन्ने से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक में लदी खोई सड़क पर बिखर गई। जिसमें कंडक्टर अगोड़ा निवासी सिराज पुत्र आस मोहम्मद नीचे दब गया। जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि कंडक्टर को गंभीर चोटे आई हैं वही ट्रक चालक फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कंडक्टर को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। इसके बाद खरोरा चौकी इंचार्ज राजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात सुचारु कराया।
गन्ने से भरा ट्रक पलटा कंडक्टर घायल
0
56
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


