बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस की चोरी की घटना में वांछित शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी करने के उपकरण व बुलेट बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश एक शातिर किस्म का चोर अपराधी है जिसके द्वारा थाना स्याना क्षेत्र में 15 नवंबर 2025 को मण्डी स्थित दुकान में चोरी तथा 22 नवंबर 2025 को मौ0 पट्टी डहर में घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी की घटनाएँ कारित की गई थीं, जिनके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 390/25 धारा 305 (ए) बीएनएस व मु0अ0सं0 435/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं। उक्त दोनों अभियोगों में आरोपी टीटू उर्फ मोनू लगातार वांछित चल रहा था तथा उसके विरुद्ध चोरी, लूट आदि के कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं।
आपको बता दें कि थाना स्याना पुलिस टीम ने रविवार की देर रात एक अभिसूचना के आधार पर हनीफ गढ़ी राणापुर वाले बम्बे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी बुलेट बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नहीं रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान टीटू उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बक्सर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना स्याना पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
स्याना: चोरी की घटना में वांछित हापुड़ जिला निवासी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



