बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में गंगा में डूबे युवक का शव सात दिन बाद बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उदयगढ़ी की मढ़ैया निवासी 30 वर्षीय रामजीत के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, रामजीत शनिवार को गंगा में मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में चला गया था और डूब गया था। घटना के बाद गोताखोरों ने उसकी तलाश में अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।सात दिन बाद गंगा में युवक का शव तैरता दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज और नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद देर शाम गंगा घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नरौरा: गंगा में डूबे युवक का 7 दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES


