बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया व शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
बुलंदशहर: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
RELATED ARTICLES


