बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने गुरुवार को अवैध शस्त्र के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 4.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 488 वाहनों का ई-चालान किया गया और 68,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 43 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 75 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 33 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 81 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर22/01/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
22/01/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
41
Previous article
RELATED ARTICLES


