Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसाइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखपाल पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम मौलाबाद गेसूपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर व अनिल कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम मातीपुर धकतोड़ा थाना असमौली जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सुखपाल के बैंक खाते से सात साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी मिली हैं। इन शिकायतों में करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments