Friday, March 13, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरसरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना में गांव वैराफिरोजपुर में सरस्वती विद्या मंदिर में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि अशोक त्यागी हैजी कंपनी सेक्रेट्री ग्रेटर कैलाश दिल्ली का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कई बच्चों को स्कूल प्रबंधक कमेटी के द्वारा इनाम दिया गया। मुख्य अतिथियों अशोक त्यागी एवं करन सिंह त्यागी ने स्कूल को 11000 – 11000 रुपए प्रदान किए। प्रबंधक अमित त्यागी ने 51 हजार रूपये एवं अध्यक्ष अरुण त्यागी जी ने 51 हजार रूपये सुधीर त्यागी ने 5100 रूपये संजय त्यागी पूर्व सभासद प्रत्याशी खोड़ा ने 11 हजार रूपए के द्वारा संस्था की सहायता की। कमेटी के कोषाध्यक्ष विपिन त्यागी ने बताया की दो बेटियों को सुबोध त्यागी दिल्ली वालों ने गोद लिया हुआ है जिनका पूरा खर्चा सुबोध त्यागी (मुन्नू) और संजय त्यागी (नंदग्राम) करते हैं। अगले सत्र हम काम से कम 10 बेटियों को गोद लेंगे जिनका पूरा पढ़ाई खर्चा गणमान्य लोग करेंगे।
इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग अमित त्यागी (मोनू), धीरेंद्र सिंह त्यागी, सुनील त्यागी, सुशांत त्यागी, प्रिंस त्यागी, नवीन त्यागी, राकेश, पवन त्यागी, तुषार त्यागी, पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी, विक्रांत त्यागी, स्याना गिरीश शर्मा, महेश त्यागी, मोहन सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन अरुण त्यागी व स्वयं प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments