बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 65 वर्षीय आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
जानकारी के अनुसार, आरोपी परमात्मा सरन त्यागी ने बच्ची को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी परमात्मा सरन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्याना: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


