बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने से ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप है कि मनचले पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुके थे। दोबारा घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग अहमदगढ़ थाने पहुंच गए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गांव खेलिया और सोरखा के बीच स्कूल जाते समय छात्राओं के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग छात्राओं को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से स्कूल जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल जाती छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दो मनचलें पुलिस हिरासत में
RELATED ARTICLES


