Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआकाशीय बिजली का कहर: प्राचीन नवग्रह शनिधाम मंदिर पर गिरी बिजली, कलश-त्रिशूल...

आकाशीय बिजली का कहर: प्राचीन नवग्रह शनिधाम मंदिर पर गिरी बिजली, कलश-त्रिशूल क्षतिग्रस्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बरौली वासुदेवपुर स्थित प्राचीन नवग्रह शनिधाम मंदिर पर मंगलवार सुबह अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरने से मंदिर के शिखर पर स्थापित पवित्र कलश और त्रिशूल क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पूजा स्थल पर रखा नारियल भी टूट गए।
घटना के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। मंदिर को हुए नुकसान को देखकर श्रद्धालुओं में चिंता और आस्था दोनों का मिला-जुला भाव देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और क्षेत्र में गहरी धार्मिक आस्था का केंद्र माना जाता है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है। गनीमत रही कि इस आकाशीय घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मंदिर को हुए नुकसान ने सभी को स्तब्ध कर दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments