Sunday, November 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरASP सिटी ने सीसी टीम के साथ की गोष्ठी

ASP सिटी ने सीसी टीम के साथ की गोष्ठी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में यातायात माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद में तैनात सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम के साथ गोष्ठी आयोजित की।
गोष्ठी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने पर चर्चा की गई। एएसपी सिटी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। पुलिस का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments