बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिकारपुर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फरसा भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकारपुर: विवाद के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति पर फरसे से हमला, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


