बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम खुर्जा के आदेश पर नायब तहसीलदार खुर्जा द्वारा गांव किर्रा में अवैध खनन की सूचना पर अचानक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक खेत में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता हुआ पाया गया। मौके से पोकलेन मशीन को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर तत्काल जब्त कर लिया गया। जब्त पोकलेन मशीन को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष खुर्जा देहात के सुपुर्द कर दिया गया है।
आपको बता दें कि गांव किर्रा में अवैध खनन जोरों पर चल रहा था। जैसे ही कार्रवाई की भनक खनन माफियाओं को लगी तो खनन माफिया मौके से जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। प्रशासन द्वारा अवैध खनन किए जा रहे खेत के संबंध में विस्तृत आख्या तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि खनन माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
अवैध खनन जोरों पर, खेत से पोकलेन मशीन जब्त
RELATED ARTICLES



