बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 22 फरवरी को एक मेगा शिविर कैंप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष शिविर का उद्देश्य आमजन को राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना और पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेगा कैंप में कुल 44 विभागों की भागीदारी रहेगी जिनके माध्यम से सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, कृषि, पेंशन, आवास, बिजली, पानी, राशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मौके पर ही दिया जाएगा।
22 फरवरी को लगेगा मेगा शिविर, 44 विभागों की योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
RELATED ARTICLES



