बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव हरजी के नगला में खेत के किनारे लगे तार के बाड़ से बच्चे की गर्दन में चोट लगी जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बच्चे पर चढ़ गई जिससे मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि बच्चा परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बच्चों की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत
RELATED ARTICLES


