बुलंदशहर, डेस्क (जययात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शनिवार को अवैध शस्त्र खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चार अवैध तमंचे मय चार जिन्दा कारतूस व पांच अवैध चाकू तथा एक अवैध पिस्टल बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 610/- रूपए बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 587 वाहनों का ई-चालान किया गया और 72,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 77 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 22 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 40 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
07/02/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



