बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 28 अक्टूबर से चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं। वह इसकी शुरुआत बुलंदशहर के अनूपशहर में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार प्रधान के समर्थन में जनसभा से करेंगे। इसके बाद 2 नवंबर को सहारनपुर के नुक्कड़ में पार्टी उम्मीदवार नरेश कुमार सैनी के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसी तरह 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती की अनुमति से आकाश के चुनाव प्रचार संबंधित कार्यक्रम तय किए गए हैं। यूपी के साथ पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए वह 26 नवंबर को जालंधर में जनसभा करेंगे।



