बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। 65 करोड रुपए से अधिक की जल शक्ति विभाग की योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। 3951.26 लाख रूपए की लागत से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर में ऊपरी गंग नहर के किमी. 215.500 से किमी. 280.200 के मध्य साइड स्लोप की लाइनिंग एवं डौला निर्माण कार्य होगा। 900.25 लाख रूपए की लागत से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर में ऊपरी गंगा नहर के किमी.228.451 पर मुंडाखेडा घाट का नवीनीकरण एवं ऊपरी गंगा नहर तथा समानान्तर ऊपरी गंगा नहर के मध्य इंटर कनेक्टिंग रेगुलेटर का निर्माण कार्य होगा। 1802.70 लाख रूपए की लागत से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश टी.एच.डी.सी. खुर्जा को 43.00 क्यूसेक जलापूर्ति हेतु ऊपरी गंगा नहर के किमी. 228.800 पर क्रास रेगुलेटर एवं हेड रेगुलेटर का निर्माण कार्य होगा। इसका लोकार्पण 04 फरवरी 2026 को हुआ।
65 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा निर्माण
RELATED ARTICLES



