Sunday, July 12, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरशादी के दबाव से परेशान 23 वर्षीय युवती ने पीया तेजाब हुई...

शादी के दबाव से परेशान 23 वर्षीय युवती ने पीया तेजाब हुई मौत, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शादी के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक 23 वर्षीय युवती ने तेजाब पीकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय फरहा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवती पर लगातार शादी का दबाव बनाया जा रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments