बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमाईपुरा निवासी तीन वर्षीय मासूम रहमान ने विद्युत बोर्ड में उंगली डाल दी जिसके बाद बच्चे को करंट लगा और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में मासूम बच्चे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की सुबह करीब दस बजे का है। मोहल्ला जमाईपुरा के रहने वाले गोसी मोहम्मद ने बताया कि उनकी पत्नी रेशमा वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। इस दौरान उनका तीन वर्षीय पुत्र सो रहा था। तभी रेशमा कुछ सामान लेने के लिए गई थी तभी रहमान जग गया और वह वाशिंग मशीन के पास आया और विद्युत बोर्ड में उंगली डाल दी। करंट का झटका लगते ही वह बेहोश हो गया। बेटे को बेहोश देख रेशमा की चीख निकल गई। शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता नेशनल हाईवे-34 पर नेतारामपुरी के पास टायर पंचर की दुकान करते हैं। परिजनों ने मामले से फोन कर मृतक के पिता को अवगत कराया जिसके बाद वह घर पहुंचे जिसके बाद रहमान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
बिजली के बोर्ड में उंगली डालने से मासूम की मौत
RELATED ARTICLES


