बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भौरा में रविवार दोपहर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने 1 करोड़ 45 लाख 71 हजार रुपये की लागत से बनने वाली काली सड़क परियोजना का विधिवत फीता काटकर शिलान्यास किया। यह सड़क रेलवे पुल से लेकर छत्तु बाबा आश्रम तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ने किया शिलान्यास, 1.45 करोड़ से होगा निर्माण
RELATED ARTICLES



