बुलंदशहर जययात्रा: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से होने जा रही है। ऐसे में जनपद बुलंदशहर में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जाएगा।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए रोडवेज बस ने भी अपनी तैयारी कर ली है। परीक्षा देने जाने वाले बच्चों को केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के लिए अधिकांश वाहन के इंतजार में खड़े रहते हैं तो कुछ परीक्षार्थी अपने वाहनों से पहुंच जाते हैं। परीक्षार्थियों के जरूरत के अनुसार निगम की बसों का संचालन करने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं। किसी क्षेत्र में एक रूट के परीक्षार्थी अधिक है तो बस की बुकिंग करवा सकते हैं जिससे परीक्षार्थियों को भी किराए एवं समय में राहत मिलेगी।
बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को समय से पहुंचाने के लिए रोडवेज बस तैयार
RELATED ARTICLES



