बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ में एक युवक के साथ मारपीट व लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने चार नामजद के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह मस्जिद से घर लौट रहा था। इसी बीच युवक मस्जिद के पास एक दुकान से सामान लेने लगा तभी गांव के चार युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया और अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी कवीश कुमार का कहना है कि पीड़ित फिरोज की तहरीर के आधार पर गांव के अमरीश उर्फ मुलिया, मयंक उर्फ दोआ पुत्र सोमेश शर्मा, गगन और कुलदीप पुत्र महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए लगातार इधर-उधर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया घायल, चार पर मुकदमा
RELATED ARTICLES



